जीएसटी से व्यापारियों को घबराने की जरूरत नहींः रविंद्र पांडे

ज्वाइंट कमिश्नर वाणिज्यकर आजमगढ़ ने कहा असीमित व सुरक्षित व्यापार के लिए जीएसटी जरूरी



मोहम्मद नासिर
चिरैयाकोट/मऊ। वाणिज्य कर विभाग द्वारा नगर के एक हाल में जीएसटी पंजीकरण जागरूकता मेगा सेमिनार का आयोजन चेयरमैन प्रतिनिधि राम प्रताप यादव की अध्यक्षता किया गया। इस दौरान ज्वाइंट कमिश्नर वाणिज्यकर आजमगढ़ रविंद्र पांडे ने कहा की जीएसटी से व्यापारियों को घबराने की जरूरत नही है। असीमित व सुरक्षित व्यापार के लिए जीएस टीजरूरी है । इसमें पंजीकरण कराने के बाद किसी भी प्रकार का व्यापार निडर होकर कर सकते है। पंजीकरण से लगायत जीएसटी भरने तक कोई भी समस्या हो आप मोबाइल से या वाणिज्यकर कार्यालय आकर संपर्क कर सकते है। जीएसटी अब एसएमएस के द्वारा भी भर सकते है। डिप्टी कमिश्नर राम अनुज मिश्रा ने बताया के जीएसटी पंजीकरण पूर्णता ऑनलाइन है। केवल आप आधार कार्ड और पैन कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन या जन सुविधा केंद्र के माध्यम से भर सकते है। तीन दिन के अंदर आपके मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी पर जीएसटी पंजीकरण नंबर और यूजर आईडी और पासवर्ड भेज दिया जाएगा। वही जीएसटी सर्टिफिकेट आप साइट पर जाकर भी प्राप्त कर सकते है। इस अवसर पर अभिषेक कुमार सिंह, दिनेश कुमार भारती, राजेश कुमार सिंह आदि शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments