गोरखपुर के प्रांतीय सम्मेलन को सफल बनाने की बनी रणनीति

शहर के वेस्ली इंटर कालेज में रविवार को उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की बैठक



शरद गुप्ता
आजमगढ़। शहर के वेस्ली इंटर कालेज में रविवार को उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की बैठक जिला अध्यक्ष डॉ अजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर उपस्थित प्रधानाचार्यों ने विद्यालय से संबंधित विभिन्न समस्याओं के विषय में अवगत कराया। अध्यक्ष ने समस्याओं को सुनकर परिषद् के जिले के पदाधिकारियों के साथ मिलकर जिला विद्यालय निरीक्षक से समस्याओं के समाधान पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। वहीं आगामी 23 व 24 दिसंबर को गोरखपुर में होने वाले परिषद के प्रांतीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जनपद के अधिक से अधिक प्रधानाचार्यों को सम्मेलन में प्रतिभाग करने की अपील की गई। 

मीडिया प्रभारी डॉ रामजनम दुबे ने संगठन के नीतियों का प्रचार प्रसार पर जोर देने की बात कही तथा साथ ही साथ संगठन विस्तार कैसे हो, पर मंथन की बात कही। इस अवसर पर संरक्षक शिव प्रसाद मिश्र, जिला उपाध्यक्ष अवनीश कुमार यादव, जिला मंत्री देवेन्द्र नाथ पांडेय, जिला संगठन मंत्री जावेद अहमद अंसारी, जिला कोषाध्यक्ष डॉ विश्व नाथ गुप्त आदि अन्य प्रधानाचार्य षामल हुए। मंत्री डॉ देवेन्द्र नाथ पांडेय ने जिले के कोने कोने से आए प्रधानाचार्यों के प्रति आभार प्रकट किया।

Post a Comment

0 Comments