गोरखपुर। जिले के गोरखनाथ इलाके के तिलकनगर निवासी गणेश कुमार जायसवाल से फ्रेंचाइजी देने के नाम पर पंजाब की फर्म द्वारा जालसाजी करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि पंजाब की फर्म ने प्रदेश में व्यापार करने का लालच देकर 25 लाख रुपये हड़प लिए गए और बाद में कई बार में सात लाख रुपये वापस किए गए लेकिन बाकी की रकम नहीं लौटाई गई है। एसएसपी के आदेश पर गोरखनाथ पुलिस ने पटियारा की काया ब्लेडर्स एंड डिस्टीलरी के मैनेजर ईशु भुटानी, सीएमडी करुन कौरा और सचिन लुम्बा के खिलाफ जालसाजी और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, गणेश कुमार ने दिए तहरीर में लिखा है कि 10 जुलाई 2020 को एक शख्स ने फोन पर संपर्क किया था। फोन करने वाले ने अपना नाम ईशु भटानी बताया और खुद को पंजाब के काया ब्लेडर्स एंड डिटीलरी का मैनेजर बताया था। उसने बताया कि कंपनी हर प्रदेश में फ्रेंचाइजी देकर व्यापार को बढ़ा रही है। यूपी में आपको चुना गया। उसकी बातों में आकर मैंने उसे बुला लिया और उसने बताया कि तीस लाख रुपये जमा राशि के रूप में देना होगा और 20 लाख रुपये जमा होंगे तब माल आएगा। जमा राशि पर ब्याज भी मिलेगा। उसकी बातों में आकर मैं पंजाब के पटियाला में गया जहां उसने एक कंपनी भी दिखाया और कागजता दिखाए। विश्वास में आकर में मैंने दो बार में सितंबर 2020 में कुल 25 लाख रुपये अदा कर दिए। बाद में कुछ नहीं होने पर मैंने कंपनी से संपर्क किया और बताए गए शर्त का उल्लंघन बताते हुए रुपये को वापस मांगा। इसके बाद कंपनी की ओर से कई तारीख दिए गए। जब मैं पंजाब गया और बात हुई तो कंपनी की ओर से दोनों सीएमडी बोले कि आपका रुपया चेक और आरटीजीएस के माध्यम से लौटा दिया जाएगा। कई चेक उन्होंने दिया और सात लाख रुपये कई बार में मेरे खाते में भेज दिया। चेक लगाने पर बाउंस हो गया। कंपनी से दोबारा संपर्क करने पर जानमाल की धमकी देने लगे। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
0 Comments