विद्युत विभाग का चक्कर लगा रहे प्रधानाध्यापक, विधायक के लिखित देने के बाद भी विद्युत विभाग मौन
बरदह/आजमगढ़। प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था पर जोर दे रही है हर सुख-सुविधा जो होना चाहिए बच्चों को दे रही है लेकिन वही विभागीय अधिकारी कर्मचारी इतने लापरवाह हो चुके हैं उन सुविधाओं से बच्चों को वंचित कर रहे हैं। ठेकमा शिक्षा क्षेत्र कुड़िहर प्राथमिक विद्यालय पर पाँच वर्ष पहले बिजली का तार खंभा पंखा बोर्ड लगा लेकिन आज तक कनेक्शन नहीं हो पाया जिससे भीषण गर्मी में बच्चों को काफी परेशानी होती है प्रधानाध्यापक संतोष कुमार पाल ने बताया प्राथमिक विद्यालय पर पिछले 5 वर्ष पहले बिजली का तार खंभा खींचा गया विद्यालय भवन के अंदर पंखा वायरिंग सब कुछ हुआ लेकिन आज तक विद्युत कनेक्शन नहीं हो पाया जिससे सभी बंद पड़े हैं गर्मी के मौसम में बच्चों को विशेष परेशानी उठानी पड़ती है अगर चुनाव आता है तो लेखपाल के माध्यम से 2 दिन की वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए बिजली लगाई जाती है और उसके बाद हटा दिया जाता है।
इस संबंध में हम खंड शिक्षा अधिकारी ,विद्युत उपखंड अधिकारी लालगंज ,बरदह जेई समेत आदि अधिकारियों के यहां प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन आज तक कनेक्शन नहीं हो पाया, लालगंज बसपा विधायक आजाद अरिमर्दन पप्पू द्वारा भी लालगंज उपखंड अधिकारी को लिखित दिया गया इसके बाद भी कनेक्शन नहीं हो पाया बस आश्वासन ही मिलता है। इस संबंध में प्रधानाध्यापक का कहना है कि विद्युत व्यवस्था के अभाव में बहुत सारे कार्य ऐसे हैं जो बंद पड़े हैं जिससे बच्चों को काफी परेशानी होती है खास कर गर्मी के मौसम में और हम भी दौड़ते दौड़ते परेशान हो गए हैं। विद्युत विभाग द्वारा बहुत बड़ी लापरवाही हो रही है कनेक्शन नहीं किया जा रहा है।
0 Comments