पकंज सिंह
आजमगढ़। दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के चुनाव में मतगणना के के दौरान सुबह से ही दीवानी कचहरी में गहमागहमी का माहौल बना रहा लेकिन देर शाम पदाधिकारियों की तस्वीर साफ हो गई। दयाराम यादव ने अपने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी बृजेश नंदन पांडेय को 230 मतों से हराकर अध्यक्ष पर विजयी पताका लहराया। उन्हें 673 मत, जबकि बृजेश को 443 मत प्राप्त हुए। वहीं मंत्री पद पर राजेश सिंह पराशर ने विजय दर्ज की। उन्हें 702 जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी जयप्रकाश यादव को 301 मत प्राप्त हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर उपेंद्र नारायन राय ने 514 मत प्राप्त कर सफलता अर्जित की, जबकि उनके निकटम प्रतिद्वंद्वी जगदीश यादव को 343 मत प्राप्त किए।
वहीं कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर पवन उपाध्याय व राम मिलन चौहान ने सफलता हासिल की, जबकि अन्य प्रतिद्वंद्वियों में विजय कुमार उपाध्याय को हार का सामना करना पड़ा। कोषाध्यक्ष के एक पद पर संतोष श्रीवास्तव 797 वोट पाकर विजयी रहे, जबकि महेंद्र यादव को 722 वोट मिले। आडिटर के एक पद पर अनिल कुमार ने 812 मत प्राप्त कर विजय हासिल की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी प्रीतीश राय को 739 मत मिले। सहमंत्री के तीन पदों पर क्रमशरू विकास तिवारी, हरिनंदन राम, सचिन सौरभ विजयी रहे। वरिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों पर क्रमश श्रीप्रकाश लाल, अवधनाथ सिंह, राहुल कुमार राय, दुर्गा प्रसाद तिवारी, अरविद नाथ मिश्रा, गोविद चौहान को विजयी घोषित किया गया। कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों के लिए पहले ही क्रमश आशुतोष कुमार अस्थाना, नितेश कुमार सिंह, प्रेम सागर राय, मो. आसिफ, विपिन कुमार गिरि व विभेष कुमार पांडेय निर्विरोध चुन लिए गए थे।
0 Comments