उपजिलाधिकारी सगड़ी ने जांच करने के बाद 11 शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को किया था निलंबित
सगड़ी/आजमगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ स्थित स्मिथ इंटर कॉलेज के समस्त कर्मचारी वेतन बहाल न होने को लेकर सोमवार को कॉलेज परिसर में ही माध्यमिक शिक्षक संघ ने धरना देकर जमकर नारेबाजी की। प्रदेश मंत्री नरेंद्र सिंह ने कहा विद्यालय के 11 शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को नियम विरुद्ध निलंबित किया गया है। क्योंकि जो शिक्षक कक्षाओं में उपस्थित थे उनको भी अनुपस्थित दिखाया गया है। प्रधानाचार्य के नोटिस पर सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने अपना स्पष्टीकरण प्रधानाचार्य को दे दिया था। लेकिन प्रधानाचार्य द्वारा अपना स्पष्टीकरण तो समय से जमा कर दिया गया किंतु अन्य सभी का स्पष्टीकरण समय से प्रभारी अधिकारी को नहीं दिया गया। जिसके कारण अवमानना के आधार पर निलंबन किया गया। जब यह बात प्रधानाचार्य से पूछा गया उन्होंने कूटरचित तरीके से नोटिस में आदाता शब्द भी जोड़ दिया और कहा आप लोगों को स्पष्टीकरण आदाता को देना चाहिए था। इससे स्पष्ट हो रहा है कि प्रधानाचार्य की मिलीभगत से निलंबन हुआ है जबकि प्रभारी अधिकारी की जांच आख्या में पूर्व रूप से प्रधानाचार्य भी दोषी है। और निरीक्षण के दिन अनुपस्थित भी थे। उन्होंने कहा कि यदि प्रभारी अधिकारी द्वारा निलंबन वापस करके नवंबर महीने का पूरा वेतन नहीं पास किया गया तो धरना जनपद स्तर पर जाएगा। प्रांतीय मंत्री शैलेश कुमार राय ने कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर शिक्षकों के वेतन बहाल नहीं किया गया तो पूरे जनपद में चाक डाउन हड़ताल करके विरोध करेंगे।
गौरतलब है कि उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने आकस्मिक निरीक्षण 29 अक्टूबर 2021 को किया था। उप जिलाधिकारी ने निरीक्षण के बाद इंटर कॉलेज के 5 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों एव 6 अध्यापको को निलंबित कर दिया था तथा वेतन रोकने का आदेश दिया था। इस अवसर पर बृजेश राय, पंकज चौधरी, बेचू राम, राजेश राय, लव कुमार राय, सुभाष चंद्र गोंड अश्विनी कुमार, आसिफ खान, अर्चना शर्मा, सीमा पांडे, नवीन विश्वकर्मा, राजेश, पंचदेव यादव, राम दुलारे, अंबिका, महेंद्र यादव, बेचू राम, अभय श्रीवास्तव, पति रामकुमार, रामबकुल, यशपाल, उमेश सरोज, प्रमोद चौहान, सीमा यादव, सुभाष चंद्र गौतम, हिमांशु सूर्यनाथ यादव, रामजन्म यादव व नौशाद अहमद आदि शामिल रहे।
0 Comments