यूपी के मुख्य सचिव बने दुर्गा शंकर मिश्रा, कल करेंगे पदभार ग्रहण



लखनऊ। प्रदेश के नए मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा होंगे। वह गुरुवार को पदभार ग्रहण करेंगे। उनको आरके तिवारी के स्थान पर नियुक्त किया गया है। आरके तिवारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जाएंगे। आईएएस दुर्गा शंकर मिश्रा 1984 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह दिल्ली मेट्रो रेल कार्पाेरेशन के अध्यक्ष भी हैं। उनकी नियुक्ति के लिए केंद्र सरकार ने हरी झंडी दे दी है। आईएएस मिश्रा दो दिन बाद सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्हें छह महीने का सेवा विस्तार मिलेगा। यूपी में फरवरी मार्च में होने वाले चुनाव को देखते हुए उनकी नियुक्ति काफी अहम हो जाती है। उन्होंने आईआईटी कानपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। दुर्गाशंकर मिश्र आगरा और सोनभद्र समेत कई जनपदों के जिलाधिकारी भी रह चुके हैं।



Post a Comment

0 Comments