योग से बढ़ता शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमताः सुरेश त्रिपाठी
अखिलेश मिश्र
लालगंज/आजमगढ़। दिव्य गायत्री यज्ञ योग संस्कार केन्द्र-गायत्री धाम लालगंज में साप्ताहिक योग ध्यान शिविर आगामी 22 नवम्बर से 27 नवम्बर तक आयोजित किया जाएगा। शिविर प्रातः 5.30 से 7.00 बजे तक संचालित किया जाएगा। योग शिक्षक सुरेश त्रिपाठी ने बताया कि शिविर में भाग लेकर और नियमित योग तथा प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से हम शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं और विभिन्न बीमारियों जैसे शूगर, मोटापा, सर्वाइकल, सिर दर्द, कमर दर्द, गैस्ट्रिक, कैंसर, जोड़ों के दर्द, बावासीर, मानसिक बीमारी, कमजोरी, बंध्यापन, बालों का झड़ना तथा अन्य असाध्य बीमारियों से मुक्ति पा सकते हैं। योग संस्कार केन्द्र के द्वारा योग तथा प्राकृतिक चिकित्सा का डिप्लोमा कोर्स भी कर सकते हैं। समस्त जनमानस से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर शिविर से लाभ उठाएं। 28 नवम्बर को केंद्र पर दिव्य सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है। जिसमें प्राथमिक से लेकर स्नातक स्तर तक के छात्र-छात्राएं भाग लेकर अपना ज्ञानवर्धन कर सकते हैं।

0 Comments