ट्रैक के बीच मे फंसी जेसीबी से मालगाड़ी टकराई

जेसीबी का ड्राइवर जान बचाने के लिए गाड़ी से कूदा, घायल



सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआरिया रेलवे स्टेशन से दुद्धी की ओर कनहर पुलिया के पास देवढी ग्राम पंचायत से होकर गुजरने वाले रेल मार्ग पर स्थित रेलवे गेट नंबर 55 के समीप दोपहर लगभग 1.00 बजे जेसीबी मशीन अचानक ट्रैक के बीच मे फंस गई। इसी दौरान विंढमगंज से दुद्धी की ओर जा रही मालगाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई। जिससे जेसीबी ट्रैक के किनारे फेंका गई व मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर कर गिट्टी व रेल लाइन में फंस गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज सुनकर पास पड़ोस के दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कहा कि टक्कर होने के पूर्व जेसीबी का ड्राइवर अपनी जान बचाने के लिए गाड़ी से कूद गया। जिसके कारण उसका पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया है। जिसे तत्काल स्थानीय लोग उपचार हेतु लेकर के गए हैं। टक्कर होने के बाद गेट पर तैनात रेल कर्मचारी भी मौके से फरार हो गया। दुर्घटना की खबर जैसे ही महुआरिया रेलवे स्टेशन के कर्मचारी को हुई तो वह मौके पर पहुच राहत कार्य मे जुट गए।

Post a Comment

0 Comments