विजय यादव
मार्टिनगंज/आजमगढ़। मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के पुष्पनगर गांव में अपने ही ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही श्रीनाथ प्रजापति की नातिन प्रिया प्रजापति 8 वर्ष पुष्पनगर गांव के एक विद्यालय में कक्षा तीन की छात्रा थी। बुधवार को दोपहर किसी विषैले जंतु ने डस लिया कुछ देर बाद बालिका की हालत बिगड़ने लगी तो परिजन आनन फानन में इधर-उधर दवा इलाज हेतु चिकित्सकों के यहां चक्कर लगाते रहे। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। लेकिन परिजनों को विश्वास नहीं हो रहा था और परिवार के सदस्यों ने रात में झाड़ फूंक के चक्कर में मऊ के किसी देवस्थान पर ले गए। वहां भी लोगों ने बालिका के मृत होने की बात बताई तो परिजन देर रात में शव घर लेकर वापस आए। घर पर कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल है।

0 Comments