आजमगढ़। श्री शिवपत्तर राय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पर हो रही प्रतियोगिता में सोमवार को श्री नरोत्तम ब्रह्म इण्टर कॉलेज सुन्दरपुर की छात्रा श्वेता सिंह तथा अनुपमा सिंह ने लोकगायन में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया। छात्राओं के साथ गए शिक्षक जगदम्बा सिंह ने बताया कि इन दोनों छात्राओं ने अपने गायन से पूरी तरह से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। फलस्वरूप इन्हें प्रमाण पत्र के साथ साथ नगद एक एक हजार रुपये का ही पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं वाद विवाद प्रतियोगिता में महिमा कुमारी को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ0 रामजनम दूबे ने कहा कि छात्रों में असीम कार्य क्षमता है केवल उसको सही समय से सही जगह पर कार्यान्वित कराने की आवश्यकता है। प्रवंधक बजरंग सिंह ने सफल छात्रों को बधाई दी।

0 Comments