शिलान्यास के कार्यक्रम में शामिल होंगे हज़ारों राजभर कार्यकर्ताः अनिल राजभर

कैबिनेट मंत्री ने कहा भाजपा सरकार में मिला राजभर समाज को सम्मान



आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर राजभर समाज के पदाधिकारियों, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, डॉक्टर व प्रबुद्ध वर्ग लोगों की बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर व राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर उपस्थित रहें।

कैबिनेट मंत्री ने अनिल राजभर कहा केंद्र व प्रदेश की सरकार ने राजभर समाज को बहुत सम्मान दिया है, सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन चलाने, डाक टिकट जारी करने, बहराइच में महाराजा सुहेलदेव का भव्य स्मारक बनाकर समाज के बहुत सम्मान बढ़ाया है। आज़मगढ़ में विश्वविद्यालय बन रहा है इससे सभी का विकास होगा, छात्र छात्राओ के भविष्य का उद्धार होने के साथ साथ इससे रोजगार भी बहुत बढ़ेगा। हम सभी लोगों को चढ़ बढ़कर इसमें हिस्सा लेकर गृह मंत्री अमित शाह को व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देना है। इस रैली में हज़ारों की संख्या में राजभर समाज के लोग शामिल होंगे।

बैठक में धु्रव सिंह, ऋषिकांत राय , राजेश राजभर, सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, विनोद उपाध्याय, नवनीत प्रताप राय, रानू प्रताप राजभर, जे एल राजभर, रामस्वारथ राजभर, मुन्ना राजभर, प्रमोद राजभर, दिनेश राजभर, गुलशन राजभर, संदीप राजभर सहित सैकड़ों राजभर समाज के प्रधान व बीडीसी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments