मैसेज भेजा अब नहीं होगी मुलाकात
गुरुवार की सुबह नौ बजे स्कूटर से खजनी जाने के लिए राहुल घर से निकले। सुबह 11 बजे मां व बहन के मोबाइल पर मैसेज आया जिसमें उन्होंने लिखा था कि बाघागाड़ा पुल से राप्ती में कूदकर जान देने जा रहा हूं। अब कभी मुलाकात नहीं होगी। मैसेज पढ़ने के बाद परिजन ने इसकी जानकारी डायल 112 पर दी। रामगढ़ताल पुलिस पहुंची तो पुल पर राहुल का स्कूटर, मोबाइल व कपड़ा मिला। राहुल को अपने पिता विजय चौधरी की जगह नौकरी मिली है।
गोताखोर ने की तलाश, नहीं मिला राहुल
परिजनों ने बताया कि कौड़ीराम ब्लाक में लिपिक के पद पर तैनात विजय चौधरी की 20 जनवरी 2019 को मौत हो गई। डेढ़ साल पहले उनकी जगह राहुल को नौकरी मिली। बेटे के नदी में कूदने की खबर मिलने के बाद से ही मां विजय लक्ष्मी व बहन साक्षी का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ताल सुशील शुक्ल ने बताया कि देर रात तक एनडीआरएफ के गोताखोर ने ग्राम विकास अधिकारी की तलाश की लेकिन पता नहीं चला।

0 Comments