सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव अमर सिंह चौहान व राहुल यादव का स्वागत



विजय यादव

मार्टिनगंज/आजमगढ़। दीदारगंज चौक पर सोमवार सायं चार बजे समाजवादी पार्टी की तरफ से लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव अमर सिंह चौहान उर्फ डब्बू चौहान एवं राहुल यादव (क्रांति) के प्रथम दीदारगंज आगमन पर एक मंच के माध्यम से स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के सपा जनों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और अपने चहेते प्रिय नेता द्वय अमर सिंह चौहान उर्फ डब्बू चौहान एवं राहुल यादव (क्रांति) का पार्टी कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से गर्म जोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर इ0वि0वि0के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अजीत यादव ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश तथा केंद्र की सरकार में चारों तरफ भ्रष्टाचार महंगाई बेरोजगारी लूटपाट छिनैती हत्या आदि का बोलबाला है। किसानों के उपर जुर्म ढाया जा रहा है। लखीमपुर खीरी में किसानों की सुनियोजित ढंग से हत्या की गई किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। महंगाई चरम पर है डीजल पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसी जालिम सरकार को आगामी विधान सभा चुनाव में उखाड़ फेकना है। कार्य क्रम के मुख्य अतिथि मुनीम शेख अध्यक्षता राम अचल यादव एवं संचालन राम आसरे चौहान ने किया। इस अवसर पर प्रमोद यादव अफजल सेराज, राकेश, राम सिंगार यादव, नेसात अहमद ऊर्फ अच्छू भाई, प्रवीण यादव,  अभिमन्यु यादव, सौरभ विजय कुमार यादव चौहान, हरिकेश यादव अरविंद आदि लोग उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments