बोगरिया/आजमगढ़। तरवा थाना क्षेत्र के रासेपुर बोगरिया पुलिस चौकी व समाजसेवियों के सहयोग से महिला अपने घर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार मेहनगर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर ग्राम निवासी मीरा देवी जो अर्ध विक्षिप्त के कारण अपना नाम पता सही से नहीं बता पा रही थी किसी ने बस द्वारा रासेपुर तिराहे पर छोड़ दिया। रासेपुर से एक ट्राली चालक बैठा कर बोगरिया लेकर आया लेकिन उसका सही पता न लगने से वह बोगरिया चौकी पर छोड़ दिया। चौकी प्रभारी बोगरिया ओम प्रकाश नारायण सिंह ने बड़ा प्रयास किया। लेकिन उसका पता नहीं लग सका। यह जानकारी आजाद कल्याण समाज सेवा समिति के सचिव पत्रकार समाजसेवी बृजभूषण रजक पता चला तो वह अपने घर पर लेकर आए और अपने साथियों और पुलिस चौकी रासेपुर बोगरिया के प्रयास सहयोग से उसका पता लगवाया तो पता चला कि वह जगदीशपुर निवासी की ही रहने वाली है। रासेपुर चौकी प्रभारी अखिलेश कुमार चौबे जी की देखरेख में उसके परिवार वालों को बुलाकर सुपुर्द किया गया। इस कार्य के लिए लोगों ने काफी सराहना किया। इसके पूर्व में भी कई महिलाओं को उनके बिछड़े हुए परिवार से आजाद कल्याण समाज सेवा समिति के सदस्य ने मिलाया है चुका है।

0 Comments