अहरौला/आजमगढ़। जिला मुख्यालय से मुकदमे की तारीख से वापस लौट रहे युवक को सोमवार की देर शाम करीब 7.30 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवर टेक कर कांटा वाली बाग के मोड़ पर रोका. इसके बाद मारपीट कर मुकदमा न लड़ने की धमकी दी और विरोध करने पर दो फायर किए जिसमें एक गोली युवक के दाहिने पैर की जांघ में लगी. घायल युवक वसीम (30) पुत्र सैयाद अहरौला थाना क्षेत्र के हासापुरगढ़ा गांव का रहने वाला है. मिली जानकारी के अनुसार अहरौला थाना क्षेत्र के हासापुरगढ़ा निवासी वसीम तारीख देखकर वापस लौटते समय पकड़ी मोड़ पर दाढी बनवाई. वहीं से एक सुपर बाइक से दो बदमाश पीछा करने लगे और कांटा वाली बाग के मोड़ पर पहुंचते ही उन्होंने उसे रोका और पहले मुकदमा न लड़ने की धमकी दी. फिर गोली मारी और काम हो गया कहते हुए दोनों बदमाश उसी दिशा में फरार हो गए. सीएचसी अहरौला के चिकित्सा प्रभारी डॉ. योगेश कुमार गौतम ने बताया कि घायल युवक को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है. जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई.

0 Comments