लालगंज में साज-सज्जा व सुंदरीकरण के शिलापट्ट का अनावरण

चेयरमैन विजय सोनकर ने गेट व सीढ़ी पर स्टील की रेलिंग लगवाने का दिया आश्वासन 



अखिलेश मिश्र

लालगंज/आजमगढ़। तहसील बार एसोसिएशन के भवन में साज-सज्जा एवं सुंदरीकरण के शिलापट्ट का अनावरण मंगलवार को शांती सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन चेयरमैन दीपक राय, पूर्व विधायक बेचई सरोज, चेयरमैन विजय सोनकर व राजेश सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर आत्मा राम कि अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। चेयरमैन दीपक राय ने कहा कि संविधान व प्रजातंत्र कि रक्षा करने वाले अधिवक्ताओं के हर सुख-दुःख में साथ देने के लिए सदैव तैयार रहूंगा। पूर्व विधायक बेचई सरोज ने भी अधिवक्ताओं के द्वारा दिए गए सम्मान  पर आभार व्यक्त करते हुए हर कार्य में सदैव रहने का आश्वासन दिया। चेयरमैन विजय सोनकर ने संघ भवन का गेट व सीढ़ी पर स्टील कि रेलिंग लगवाने का आश्वासन दिया। समारोह में विजय प्रकाश पाण्डेय, पंकज सिंह, बृजभान सिंह, लल्ले मिश्र, हामिद अली सहित कई अन्य लोगों ने सम्बोंधित किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, धर्मदेव सिंह, समर बहादुर सिंह, धर्मेश पाठक, बाल मुकुन्द राय, लालजीत यादव, शीतला राय, संजय मिश्र, हरी यादव, जितेन्द्र सिंह,  सुजीत अस्थाना, कृष्ण कुमार मोदनवाल, सुनिता सिंह, राम विजय सिंह, पंकज सोनकर, सुनील, राहुल सिंह सहित काफी लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता विन्ध्यबासिनी राय ने किया।

Post a Comment

0 Comments