वाराणसी। शहर के अस्सी घाट पर बैठी एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जो फर्राटेदार अंग्रेजी बोल रही है। उसने बताया कि वह दक्षिण भारत की है, जो तीन साल पहले वाराणसी आई थी। तभी से वह अपना गुजारा भीख मांगकर कर रही है। उसने कंप्यूटर साइंस में स्नातक (ग्रेजुएशन) किया है। महिला ने अपना नाम स्वाति बताया है, जिस पर घूमते हुए एक युवक की नजर उस पर पड़ी तो उसने वीडियो बना लिया। जिंदगी कैसे से बदल जाती है यह स्वाति से कोई पूछे।
स्वाति वीडियो में कहती है कि वह दक्षिण भारत से ताल्लुक रखती थी। वह अपने परिवार और पति के साथ एक अच्छा नियमित जीवन व्यतीत करती थी। लेकिन जब उसने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया, तो उसके शरीर का दाहिना हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया। जिसके बाद उसकी जिंदगी बदल गई। स्वाति को जबरन घर से निकाल दिया गया। वह किसी तरह वाराणसी पहुंच गई। अब पिछले तीन वर्षों से शहर में है। गंगा घाट पर राहगीरों से जो दान मिलता है, उससे गुजारा करती है। लोग अक्सर उन्हें उनके लुक्स के कारण मानसिक रूप से अस्वस्थ मान लेते हैं, लेकिन स्वाति अपनी जिंदगी को फिर से बनाना चाहती हैं। वीडियो रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति को उसके लिए उपयुक्त नौकरी खोजने में मदद की पेशकश करते हुए देखा गया और स्वाति ने भी काम करने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने उसकी शैक्षिक योग्यता पर बात की। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने लोगों से वीडियो को शेयर करने के साथ महिला को नौकरी देने की अपील की है।
0 Comments