एक गाय के पीछे मिलता 30 रूपए कैसे हो पालन-पोषण. ठेकमा विकास खंड के बीडीओ ने कहा जल्द व्यवस्था सुधारी जाएगी
बरदह/आज़मगढ़। केंद्र व प्रदेश सरकार गौशाला को लेकर काफी सख्त है लेकिन वही जमीनी हकीकत कुछ और है सरकार द्वारा जो भी योजनाएं गौशाला पर दिया जा रहा है वह सही तरह नहीं मिल रहा है इलाज के अभाव में चारे के अभाव में देखरेख के अभाव में गौमाता दम तोड़ रही है लावारिस हाल में पड़ी है जिसे लेकर लोगों में काफी आक्रोश है।
ठेकमा विकास खंड क्षेत्र के ईरनी गांव में गौशाला बना है जहां पर देख रेख चारा इलाज आदि के अभाव में आए दिन गाय दम तोड़ रही हैं जब जाकर देखा गया तो वहां पर एक गाय मर चुकी थी आधे शरीर को जानवर नोच कर खा चुके थे वहीं दूसरी तरफ दो गाय जमीन पर तड़प रही थी जिसे देख कर लग रहा था सही तरह देखरेख नहीं हो पाया जिससे कमजोर होकर मर रही है इस संबंध में ठेकमा के पशु डॉक्टर सुरेश चंद्र से बात की गई तो उन्होंने कहा हम रोज जाते हैं जानवरों को जो इलाज सुविधा होती है वह करते हैं।
लेकिन हकीकत वहां कुछ और दिखाई दे रही थी देख कर लग रहा था यहां पर खाने-पीने से लेकर इलाज तक सही तरह नहीं हो पाता है जिससे जानवरों का यह हाल है। यहां के देखरेख करने वाले राजेश सरोज ने बताया हमारे यहां जितनी भी गाय हैं सभी को समय पर चारा दिया जाता है इलाज भी होता है एक गाय के पीछे 30 रूपए मिलता है जितना हो सकता है उतना दिया जाता है लेकिन आए दिन गाय मर रही हैं।
प्रधान प्रतिनिधि चिंटू सरोज ने बताया एक गाय के पीछे 30 रूपए मिलता है हमारे यहां 102 गाय हैं जिनका देखरेख किया जाता है हरा चारा चुनी चोकर सब दिया जाता है यहां पर कुछ कुत्तों की झुंड आकर गायो को तोड़ते हैं जिससे बहुत परेशानी होती है। यहां गार्ड व लाइट की कमी है अंधेरा होने के नाते बहुत कुछ देख नही पाते है शासन द्वारा जो मिलता वह किया जाता है।
ठेकमा भाजपा पूर्व कोषाध्यक्ष अरुण उपाध्याय ने बताया गौशाला पर कोई देखरेख नहीं होता है तड़प तड़प कर गाय मर रही है (एक लाख 80 हजार) कुछ दिन पहले चारे को लेकर ब्लाक से दिया गया था पता नहीं क्या होता है सड़कों पर आए दिन मार्ग दुर्घटना में गाय मर रही हैं जबकि शासन का यह मंशा था जितनी गाय सड़क पर दिखाई दे रही है सभी को गौशाला में रखा जाए लेकिन कुछ नहीं हो रहा है इस संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल अन्य जगहों पर ऑनलाइन सूचना दे चुके हैं लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है।
ठेकमा बीडीओ अखिलेश मिश्रा ने कहा अभी दो दिन हुआ है हम आए हैं आज डॉक्टर के साथ जाकर वहां की व्यवस्था देख रहे हैं जो गाय इलाज के लिए हैं उनका इलाज होगा सबसे पहले चारा प्रबंधन की जांच करेंगे आखिर यह कैसे हो रहा है चारा किस तरह दिया जा रहा है हर तरह से गौशाला का जांच किया जाएगा व्यवस्था सुधारी जाएगी।

0 Comments