50 हजार युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य
आजमगढ़। राज्य सभा सांसद विवेक ठाकुर व जिलाध्यक्ष धु्रव सिंह ने रविवार को शहर के चौक स्थित शंकर जी तिराहा के शिव जी का को माल्यार्पण व हवन पूजन कर के भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान का शुभारम्भ किया। इस दौरान युवा मोर्चा के अध्यक्ष निखिल राय ने कहा कि देश अब जातिवाद से परे हटकर विकासवाद की तरफ बढ़ रहा है इसका एकमात्र कारण है कि युवावर्ग अपना अधिकार और कर्तव्य समझ रहा है। उन्होंने ने कहा कि इस बार हमारा संगठन जनपद में 50000 युवाओं को पार्टी से जोड़ने जा रहा है क्योंकि युवा मोर्चा अपना कर्तव्य समझता है। युवा मोर्चा के जनपद महामंत्रीव सदस्यता संयोजक किशन सिंह और सह संयोजक रोहित उपाध्याय ने कहा कि आज देश सतत आगे बढ़ रहा है हमारा लक्ष्य एक उन्नत राष्ट्र बनाना है जहां समानता हो अधिकार हो और जन-जन तक सरकार की योजनाएं पहुंचे। उन्होंने कहा कि जनपद का युवा जागरुक हो रहा है धर्म जात से ऊपर उठकर युवा मोर्चा के अपनी सौभाग्य निभा रहा है। इस दौरान विनायक सरदार व सफीक सिद्धकी, अखंड प्रताप सिंह, सुशील जायसवाल सहित अनेक संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने अपनी अपनी बात रखें।

0 Comments