मधुबन/मऊ। तहसील क्षेत्र के दुबारी स्थित प्रसिद्ध बीरा बाबा के मंदिर परिसर में गुरुवार को एक प्रेमी जोड़े ने विधि विधान के साथ शादी की रस्म अदायगी की। बाद में परिजनों ने दोनों को आशीर्वाद देकर एक दूसरे को विदा किया। इस शादी की क्षेत्र में ब्यापक चर्चा रही। जानकारी के अनुसार बलिया जनपद के पकड़ी थाना क्षेत्र के जगेशरा गांव निवासी मिथिलेश चौहान का रिश्तेदारी मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी मे है। जहां युवक मिथिलेश का अक्सर आना जाना रहता था। वहीं बगल गांव में सुनीता चौहान का घर था। किसी मोड़ पर अचानक दोनों मिल गए और उन दोनों में प्यार हो गया। दोनों जीने मरने की कसम खाते हुए परिजनों से छुपकर छुपकर मिलने लगे। अभी परिजनों को इस बारे में पता चलता तब तक मामले का भंडाफोड़ हो गया। बताया जाता है कि इसी क्रम में युवक बुधवार को छठ पर्व पर अपनी प्रेमिका से मिलने के बहाने दुबारी आया था लेकिन किसी तरह वह लड़की के परिजनों के हत्थे चढ़ गया। सारी जानकारी होने के बाद लड़की के परिजनों ने लड़के के घर सूचना देकर अविलम्ब थाना मधुबन में बुलाया। जिसके बाद युवक के पिता अपने कुछ साथियों के साथ थाने आये। जहां युवक की पूरी कहानी बयां की गई।उसके बाद युवक के परिजनों ने लड़के की खुशी में अपनी खुशी जताते हुए शादी के लिए हां कर दी। जिसके बाद बाजार से फूल और मिठाई खरीदकर गई। और थाने में ही शादी की रस्म अदायगी का काम शुरू हो गया लेकिन एक प्रतिनिधि के कहने पर लोग बीरा बाबा के मंदिर पर चले गए।जहां से शादी का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। बता दें बीरा बाबा के मंदिर पर लोग झूठी कसमें खाने से डरते हैं।

0 Comments