शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे स्कॉर्पियो सवार
हमीरपुर। जिले में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ. सुमेरपुर थानाक्षेत्र के हाईवे पर इंगोहटा (प्रेम नगर) के निकट महोबा की ओर से आ रही स्कॉर्पियो को डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे स्कॉर्पियो सड़क किनारे पलट गई. इस हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायलों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल पहुंचाया. स्कॉर्पियो सवार सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। ये सभी जालौन जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। अचानक हुई घटना से हाईवे पर जाम लग गया। जिससे दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

0 Comments