मोहम्मद जावेद
मुबारकपुर/आजमगढ़। अपराध पर नियंत्रण करना ही मेरी प्राथमिकता उक्त बातें नवागत थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह ने शुक्रवार को एक प्रेस समूह से शिष्टाचार मुलाकात में व्यक्त किया। श्री सिंह ने कहा कि अपराध मुक्त एवं भयमुक्त थाना होगा अपराध व अपराधी की खैर नहीं स्पष्ट शब्दों मे कहा कि आप कभी भी गलत तरीके कि पैरबी की आशा न लगाए जितना गरीब का सम्मान है उतना एक अमीर का सम्मान होगा। गलत करने वाले बक्से नहीं जायेंगे और गलती करने वाले को जलालत झेलनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि दलालों का थाने पर प्रवेश वर्जित होना लिखा जाता है लेकिन लिखने के साथ ही दलालों एवं दलाली करने वाले अब खैर नहीं होगी। श्री सिंह ने अपने बीते हुए दिनों को भी साझा किया बताया कि मेरा मुख्य उद्देश अपराधियों पर मुहिम चलाकर जेल भेजा जाएगा। एक सवाल के जबाब मे कहा कि पूर्व थानाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह हमारे आदर्श है और वह मेरे एक गुरु भी है उनसे मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला और उनके साथ मिलकर हम लोगों ने कई ऐसे एनकाउंटर किए जिसकी आज भी उन क्षेत्रों मे चर्चा की जाती है।

0 Comments