माध्यमिक शिक्षक संघ का पुनः जिलाध्यक्ष चुने गए बालकेश दूबे का स्वागत



अखिलेश मिश्र

लालगंज/आजमगढ़। माध्यमिक शिक्षक संघ का जिलाध्यक्ष चुने जाने पर बालकेश दूबे का शिक्षको ने स्वागत किया । जनता सहयोग इण्टर कालेज मई खरगपुर के अध्यापक बालकेश दूबे को माध्यमिक शिक्षक संघ का पुनः जिलाध्यक्ष चुने जाने पर मंगलवार को कालेज में उनका माला पहना कर स्वागत किया गया । स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि मैं शिक्षको कि समस्याओं के निराकरण हेतु सदैव तत्पर रहता हूं । शिक्षकों कि एक आवाज पर मैं हर तरह कि कुर्बानी के लिए तैयार रहूंगा । शिक्षकों के मान-सम्मान से कभी समझौता नही किया जाएगा । स्वागत समारोह में नन्दलाल उपाध्याय, माता प्रसाद तिवारी, अशोक कुमार उपाध्याय, अनिल कुमार उपाध्याय, महेश कुमार मिश्रा, आनन्द कुमार राय, सुभाष चन्द्र शर्मा, अरविन्द कुमार, सत्येन्द्र प्रसाद, दिवाकर राम, ज्योतिभूसण सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे ।

Post a Comment

0 Comments