श्रीकांत या प्रणोय और सिंधु खेलेंगे सेमीफाइनल
अजेन्द्र राय
इंडोनेशिया। इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 750 में भारत की पी.वी.सिंधु के साथ ही एक और खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत या एच.एस.प्रणोय सेमीफाइनल में खेलेगें। तीसरे क्रम की सिंधु क्वार्टर फाइनल में है। श्रीकांत और प्रमोद ने दूसरे दौर में उलटफेर किया। विश्व नंबर 32 प्रणोय ने ओलंपिक विजेता दूसरे क्रम के डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन पर दूसरे दौर में विक्ट्री हासिल की, 1घंटे 11 मिनट के संघर्ष में 14-21,21-19,2116से हराया। प्रमोद ने पहले दौर में मलेशिया के डारेन लैव को 22-20,21-19से हराया। विश्व नंबर 15 श्रीकांत ने छठवां क्रम प्राप्त इंडोनेशिया के जोनाटन क्रिस्टी को 13-21,21-18,21-15 से हराया। 2019 में श्रीकांत, जोनाथन से 18-21,19-21 से इंडोनेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में हारे थे। इसके बाद 2019 में ही श्रीकांत ने जोनाटन को तीन गेमों में हराया था। श्रीकांत और प्रमोद दोनों अपने प्रदर्शन से बहुत खुश हैं।
श्रीकांत का क्वार्टर फाइनल प्रणोय से है। श्रीकांत और प्रणोय के बीच अब तक हुए 6 मुकाबले में चार बार श्रीकांत जीते हैं। पिछले बार प्रणोय ने श्रीकांत को 2019में जापान खुली स्पर्धा में हराया है। विश्व नंबर 19 लक्ष्य सेन, विश्व नंबर एक जापान के केंटो मोमोतो से 13-21,19-21 से हार गए। लक्ष्य ने पहले दौर में विश्व नंबर 10जापान के ही कान्ता त्सुनायामा को 21-17,18-21,21-7 से एक घंटे 8 मिनट में हराकर उलटफेर किया। लक्ष्य को अगले सप्ताह यही इंडोनेशिया खुली सुपर-1,000 स्पर्धा के तो पहले दौर में ही केंतो मोमोता से खेलना है। विश्व नंबर 178 भारत के धु्रव कपिला और सिकी रेड्डी ने पहले दौर में विश्व नंबर पांच दूसरे क्रम के इंडोनेशिया के प्रवीण जोर्डन और मेलती देइवा ओकताविअन्ति को 21-11,22-20से हराकर उलटफेर किया। लेकिन दूसरे दौर में थाईलैंड के सुपाक जोमकोह और सुपिसारा से 15-21,23-21,18-21 से 54 मिनट में हार गए।
अश्विनी पोनप्पा और सिकी रेड्डी भी दूसरे दौर में तीसरे क्रम के थाईलैंड के ही जोंगकोलफेन और रविन्डा प्रोजोन्गजु से 18-21,12-21से हारे, अश्विनी और सिकी 2019में भी इंडोनेशिया मास्टर्स में ही हारे थे,विश्व नंबर 27 अश्विनी और सिकी ने पहले दौर में डेनमार्क की अलेक्जान्द्रा बोजे और मेटे पौल्सेन को 9-21,21-11,21-18से हराया। इंडोनेशिया कई क्रम प्राप्त खिलाड़ी हार गए हैं जिसमें गत विजेता एंथोनी सिन्सुका जिंटिंग, विश्व नंबर दो मोहम्मद एहसान और हेंड्रा सेतियवान शामिल हैं। छठवें क्रम के भारत के सात्विक साईंराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी पहले दौर में विश्व नंबर 14 मलेशिया के ओंग येव सिन और तेओ इई यि से 17-21,15-21 से हार गए। ध्रुुव कपिला और एम.आर.अर्जुन को पहले दौर में 17-21,12-21 से हराने वाले विश्व नंबर 10 जापान के तकुरो होकि और युगो कोबायाशी ने मोहम्मद एहसान और हेंड्रा सेतियवान को 11-21,21-15,21-12 से दूसरे दौर में हराया। बी.साईंप्रणीत पहले दौर में इंडोनेशिया के शेयर हिरेन रहुस्तावितो से 21-16,14-21,20-22 से हार गए। अश्विनी पोनप्पा मिश्रित युगल में बी.सुमीथ रेड्डी के साथ खेल रही है।
विश्व नंबर 509यह भारतीय जोड़ी, विश्व नंबर 10 इंडोनेशिया के हाफिज फैजल और ग्लोरिया इमानेले विद्जयो से पहले दौर में 15-21,16-21से पहले दौर में हार गए,सातवें क्रम की थाईलैंड की बुसनान पहले तो दूसरे क्रम की थाईलैंड की ही रत्चानोक इन्तेनान दूसरे दौर में हार गई। विश्व विजेता तीसरे क्रम की पी.वी. सिंधु ने दूसरे दौर में स्पेन की क्लारा अजुर्मेन्दी को 17-21,21-7,21-12 से 47 मिनट में हराया जो विश्व नंबर 47 है। सिंधु ने पहले दौर में थाईलैंड की सुपानिदा कातेथोंग को 21-15,21-19से हराया, सिंधु का क्वार्टर फाइनल विश्व नंबर 30 तुर्की की नेस्लिहान यिजित से है,अब तक हुए तीनों मुकाबले में सिंधु को जीत मिली हैं, दो बार तो इसी साल डेनमार्क खुली और स्विस खुली स्पर्धा में हराया हैं।

0 Comments