भगवान कृष्ण भी खून के आंसू रोएं होंगे... जब रामभक्तों पर चली गोलियां

वीडियो ट्वीट के जरिए सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निरहुआ ने साधा निशाना



आजमगढ़। आगामी विधाान सभा चुनाव के लिए प्रदेश में राजनीतिक दलों के नेताओं का एक दूसरे पर कटाक्ष करने का दौर तेज हो गया है. भोजपुरी सुपरस्टार व भाजपा नेता दिनेश लाल यादव ने गुरुवार को वीडियो ट्वीट कर अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा और कहा कि अखिलेश यादव को एक विशेष रंग से नफरत है.

निरहुआ ने वीडियो ट्वीट कर कहा कि भैया, आप तो मान ले लिए.. सम्मान ले लिए और यादवों का स्वाभिमान ले लिए. कृष्ण भगवान भी खून के आंसू रोएं होंगे.. जब तुष्टिकरण की राजनीति में आप लोगों ने अयोध्या में राम भक्तों की जान ले लिए. हिन्दू होकर हिंदुओं से नफरत करने वाले, जिन्ना का नाम जपने वाले, धिक्कार है. दिनेश लाल यादव निरहुआ 2019 के लोकसभा चुनाव में भी आजमगढ़ से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं. उन्हें अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव में उतारा गया था. इस चुनाव में मोदी लहर के बावजूद उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. वीडियो में निरहुआ ने कहा कि आप इसी तरह से लोगों को बताते रहिए कि आप जिन्ना वाली विचारधारा के हैं. अगर आपको मौका मिलेगा तो इस प्रदेश और देश का क्या हाल करेंगे. मुझे तो पता है. हिंदू होकर हिंदुओं से नफरत करने वाले, जिन्ना का नाम जपने वाले, धिक्कार हैं. 

Post a Comment

0 Comments