गोरखपुर। जनपद के बांसगांव वार्ड नंबर 5 बड़ावन में शुक्रवार को मनबढ़ों ने एक कोटेदार की पीट पीट कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, बांसगांव निवासी 55 वर्षीय अशोक को कुछ लोगों ने पीट पीट कर हत्या कर दी। अशोक कोटेदार थे। हत्या की वजह 7 हजार रुपए का लेन देन बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। पीड़ित पक्ष ने अभी किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है।

0 Comments