अपनी परंपरा को नहीं भूल कटाई गांव के लोग

डाला छठ व्रत के अवसर पर रामचरितमानस अखंड पाठ का शुभारंभ



मेहनगर/आजमगढ़। मेहनगर तहसील अंतर्गत कटाई गांव में हर वर्ष की तरह गांव के दक्षिणी छोर पर ब्रम्ह बाबा के स्थान पर ग्राम वासियों व क्षेत्रवासियों सहित अन्य लोगों के सहयोग से रामचरितमानस श्रवण हर साल किया जाता है। बताते चलें कि डाला छठ व्रत के अवसर पर रामचरितमानस अखंड पाठ होता चला आ रहा है जिसका नेतृत्व वर्तमान जिला अध्यक्ष धु्रव कुमार सिंह के द्वारा होता है और सभी लोग बढ़-चढ़कर अपने शक्ति के अनुसार दान करते हैं। रामचरितमानस दूसरे दिन समापन कर दंगल का आयोजन किया जाता है जिसमें कई जिले से पहलवान आते हैं पहलवानों को आपस में दंगल करते हुए क्षेत्र के लोग देखकर बहुत खुश होते हैं ब्रह्म बाबा के स्थान पर मेले का आयोजन भी होता है जिसमें तरह-तरह के स्वादिष्ट मिठाइयां खिलौने बिकते हैं इस बार भी डाला छठ के अवसर पर दिन बुधवार को श्रीरामचरितमानस पाठ प्रारंभ हुआ है आचार्य अखिलेश कुमार मिश्र द्वारा वेद मंत्रोच्चारण के साथ पूजन प्रारंभ किया गया और यजमान जीत बहादुर सिंह पत्नी सहित पूजन दर्शन किए दिन बृहस्पतिवार को रामचरितमानस का पूजन के बाद पूर्णाहुति होगी। इसके बाद दंगल प्रारंभ हो जाएगा दूर दराज से लोग दंगल देखने आते हैं और इस दंगल को देखकर बुजुर्गों में अपने बचपन का ख्याल आता है लोग सराहना करते हैं कि इस कटाई गांव में आज भी अपनी परंपरा को नहीं भूले हैं और भारतीय खेलकूद आज भी नियमित रूप से होता रहता है।

Post a Comment

0 Comments