भाजपा मंडल अध्यक्ष रजनीकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा
अखिलेश मिश्र
लालगंज/आजमगढ। भारतीय जनता पार्टी मंडल लालगंज में मंडल अध्यक्ष भाजपा लालगंज रजनीकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में शक्ति केंद्र रेतवा चंद्रभानपुर बूथ नंबर 264 रेतवा चंदभानपुर सहित अन्य बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को बूथ समिति सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सुना गया। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी ने 21 अक्टूबर को 100 करोड़ खुराक और निरन्तर वृद्धि यह दर्शाती है कि लोगों की भागीदारी क्या हासिल कर सकती है। आने वाले 31 अक्टूबर सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस की चर्चा, 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उनके द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा, संयुक्त राष्ट्र दिवस, पुलिस स्मृति दिवस महिला बटालियन की उपयोगिता ड्रोन टेक्नोलॉजी का सरल तरीके से अत्यधिक उपयोग इत्यादि विषयों पर विस्तृत रूप से प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष संतोष तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष विशाल राय, वीरेंद्र राय, आनंद राय, प्रमोद सरोज, जितेंद्र सोनकर,सोशल मीडिया संयोजक जितेंद्र मिश्रा, विपिन तिवारी, सुनील राय,उपान्त राय, प्रभात राय, राजदेव चौहान, रामविलास, रविशंकर तिवारी, ज्ञानती, शान्ति, गीता, सर्वजीता, सत्यम सहित इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 Comments