किसान चौपाल लगाकर भाजपा ने सुनी किसानों की समस्याएं


मुकेश सिंह

मेहनगर/आजमगढ़। भाजपा ने किसान चौपाल लगाकर किसानों की समस्या को सुना गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला किसान मोर्चा के प्रभारी ठाकुर प्रसाद सिंह ने सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि मोदी और योगी की सरकार गरीबों मजदूरों और किसानों की सरकार है। जिन्होंने किसानों के लिए किसान सम्मान निधि, डाइ खाद जो 1900 रूपए की है लेकिन सरकार उस पर 700 रूपए सब्सिडी देकर किसानों को 1200 रूपए में खाद उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि आप लोग आज की सरकार से पिछली सरकार का तुलना कर लीजिए। अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश, पांच हाइवे का निर्माण करना, 40 मेडिकल कॉलेज, हवाई अड्डे, कोरोना काल में अभूतपूर्व कार्य करते हुए उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में सफल रही। कार्यक्रम को वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सुरेन्द्र सिंह ने सभा को संबोधित किया। रमाकांत सिंह ने गांव की समस्या को बताते हुए कहा कि नाला की खुदाई मानक के अनुसार नहीं हुई है जिसके कारण सैकड़ों बीघा फसल पानी के कारण सड़ रही है। गंजोर गांव में सार्वजनिक नाला पाट दिया है। जिससे सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद हो रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता परमहंस सिंह व संचालन मंडल महामंत्री मुकेश सिंह ने किया। इस अवसर पर किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष धीरज सिंह, मंडल अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महामंत्री उग़़सेंन विश्वकर्मा, शक्ति केंद्र संयोजक अरूण सिंह प़धान, रामजन्म सिंह, धर्मेंद्र सिंह, जिलेदार यादव, सुरेश कुमार, बरखु प्रधान, संदीप कुमार, संदीप यादव, आदि सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments