जुल्मी है प्रदेश की भाजपा सरकारः लीलावती कुशवाहा





2022 में अखिलेश के नेतृत्व में फिर बनेगी पूर्ण बहुमत की सपा सरकार: पूनम यादव

मऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए महिला जागरूकता कार्यकर्ता सम्मेलन एक मैरेज हाल में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंशा यादव की अध्यक्षता में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा ने कहा कि आज महिलाओं की अस्मत खतरे में है। इस जालिम सरकार में एक महिला को पंचायत चुनाव हराने के लिए उसे नंगा किया गया। इतना जुल्म तो किसी भी सरकार में नहीं हुआ। आये दिन महिलाओं के साथ बलात्कार, छेड़खानी की खबरें आती है। महिला की सुरक्षा के लिए जिस 1090 गाड़ी को अखिलेश यादव ने दिया था आज वह तेल और चालको की सैलरी न मिलने के चलते अपना काम नहीं कर पा रहीं हैं। महिलाओ को आर्थिक रूप से मदद करने के लिए अखिलेश यादव ने समाजवादी पेंशन शुरू की थी लेकिन उसे भी योगी सरकार ने बंद कर दिया। मैं वादा करती हूं कि जब पार्टी की सरकार बनेगी तो फिर से 2000 रुपये समाजवादी पेंशन महिलाओं को दी जाएगी। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंशा यादव ने कहा कि जब से बीजेपी की सरकार बनी है तब से महिलाओं के किचन का खर्च बढ़ गया। आज महंगाई का आलम यह है कि वह अपने घर का खर्च नहीं चला पा रहीं। अपने बच्चों का पेट नहीं पाल पा रही हैं। कार्यक्रम की संचालन कर रही महिला जिलाध्यक्ष शोभा श्रीवास्तव ने कहाकि बीजेपी सरकार में महिलाओं की आवाज को दबाया गया है। सपा नेत्री पूनम यादव ने कहा इस सरकार को महिलाएं ही मिलकर उखाड़ फेंकेंगी और फिर से 2022 में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एडवोकेट निर्मला यादव, संगीता यादव, संध्या यादव, गोरखपुर की महिला जिलाध्यक्ष बिंदा सैनी,समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता मीरा, सीमा यादव,पूनम यादव, सितारा यादव, सुनीता यादव, शिला राय, चांदमुनी, सुशीला चैधरी, मिंटू सिंह आदि उपस्थित रहीं।

Post a Comment

0 Comments