जीवन के आदर्शो को सिखाती रामलीलाः राम प्रताप यादव




अश्क चिरैयाकोटी के गीत ने दर्शकों को खूब किया आकर्षित 



मोहम्मद नासिर

चिरैयाकोट/मऊ। नगर की रामलीला में शुक्रवार को धनुष यज्ञ, परशुराम लक्ष्मण संवाद, राम बारात एवं राम विवाह का भव्य रूप से मंचन किया गया। श्रीराम द्वारा शिव धनुष को तोड़ने के बाद पारंपरिक रूप से ढोल,ताशा व बैंड बाजा के साथ श्रीराम की बारात अयोध्या से लेकर महाराज दशरथ आते हैं। इस बीच आतिशबाजी भी की गई। उसके वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से राम विवाह की लीला का मंचन हुआ। वहीं राम कलेवा के मंचन के दौरान संचालक व निर्देशक अश्क चिरैयाकोटी ने अपने गीत के माध्यम से दर्शकों को खूब आकर्षित किया। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि रामप्रताप यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य को रामलीला समिति के अध्यक्ष रामजी पाण्डेय और उपाध्यक्ष सुभाषचंद जायसवाल ने अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात उन्होंने दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि चिरैयाकोट की रामलीला ऐतिहासिक है। रामलीला जीवन के आदर्शों को सिखाती है। इस दौरान भूपेंद्र मौर्य, प्रकाश पाण्डेय, विशाल मद्धेशिया, प्रियांशु पाण्डेय,राजेश प्रजापति,गनेश मद्देशिया, आशुतोष पाण्डेय, दीपक पाण्डेय, रामकुमार जायसवाल, आदि लोग उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments