आजमगढ़। शहर के पुरानी जेल विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कई मोहल्लों में मंगलवार, 27 अक्टूबर को चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। इस दौरान सड़क चौड़ीकरण के लिए नरौली बस स्टैंड से बवाली मोड़ के बीच विद्युत पोल शिफ्टिंग का कार्य कराया जाएगा।
विद्युत विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 33/11 केवी पुरानी जेल उपकेंद्र से संचालित लालडिग्गी, हरवंशपुर और डीएम ऑफिस फीडरों से पोषित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
प्रभावित मोहल्लों में मातबरगंज, रोडवेज, कुर्मी टोला, गुरु टोला, लालडिग्गी, सदावर्ती, पुरानी सब्जी मंडी, अनंतपुरा, कटरा, कोलघाट, कोलबाज बहादुर, मड़या जयरामपुर और सिविल लाइंस सहित अन्य इलाके शामिल हैं।
विद्युत वितरण खंड आजमगढ़ के अधिशासी अभियंता ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही निपटाने की अपील की है। पोल शिफ्टिंग का कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।

0 Comments