आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक जिम्मेदारियों में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए विनोद राय को गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं सहजानंद राय को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विनोद राय की नियुक्ति की सूचना मिलते ही उनके गृह क्षेत्र बरदह के जीवली गांव तथा आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में समर्थक, कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उनके आवास पहुंचे और माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।
लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि विनोद राय के नेतृत्व में भाजपा संगठन को गोरखपुर क्षेत्र में और मजबूती मिलेगी।
गौरतलब है कि विनोद राय पूर्व में भाजपा के जिलाध्यक्ष के रूप में भी संगठनात्मक दायित्व निभा चुके हैं। वहीं सहजानंद राय को प्रदेश मंत्री बनाए जाने से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल है।
स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं की नियुक्ति को संगठन के लिए महत्वपूर्ण निर्णय बताते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

0 Comments