आजमगढ़। जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र में पूर्व विधायक एवं सगड़ी विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी वंदना सिंह पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में फर्जी न्यूज पोर्टल चलाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता सुनील सिंह, निवासी रौनापार, ने थानाध्यक्ष को दी तहरीर में आरोप लगाया कि आनंद गौड़, निवासी छपरा सुलतानपुर, फर्जी आईडी से ‘N.N.I.24 न्यूज’ नामक फेसबुक पेज संचालित करता है, जो कहीं पंजीकृत नहीं है। इसी पेज पर शेख ओसामा रफत, निवासी चांदपार, ने पूर्व विधायिका व भाजपा प्रत्याशी वंदना सिंह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की।
शिकायतकर्ता ने कहा कि ऐसी पोस्ट से आमजन में रोष फैल रहा है और सामाजिक सद्भाव बिगड़ने की आशंका है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

0 Comments