मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कानून व्यवस्था बिगाड़ने की साजिश तेज हो गयी है। जिस कानून व्यवस्था को आधार बना कर योगी 2022 में फिर से सत्ता में आये उसी पर उनकी पकड़ कमजोर होती दिख रही है।यदि इस प्रकार के मामलों पर तत्काल नियंत्रण नहीं लगा तो विपक्षी पार्टियों को बैठे बैठाये बड़ा मुद्दा मिल जायेगा।उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली के अबूनगर इलाके में मौजूद मकबरे को ठाकुर जी का मंदिर बताकर तोड़ने पर विवाद बढ़ गया है। सोमवार को कुछ लोग खुद को हिंदू समाज के होने का दावा करके मकबरे पर चढ़कर भगवा झंडा फहरा दिया। जिसके बाद मुस्लिम समुदाय की तरफ से पथराव शुरू कर दिया गया। स्थिति ऐसी बन गई कि पुलिस प्रशासन के भी हाथ पैर फुल गये। सोशल मीडिया पर खबर फैलते ही
बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने इसे हिंदू महासभा की करतूत बताकर विवाद को और बढ़ा दिया। हिंदू महासभा के लोगों को कानून हाथ में लेने की इजाजत किसने दी। फतेहपुर का मकबरा विवाद मुसलमान बर्दाश्त नहीं करेगा। मौलाना ने हिंदू महासभा के लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग किया है। मौलाना ने मकबरा बबाल के गुनहगार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की भी मांग की। मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी मुस्लिम धर्मगुरु हैं।
उन्हें भाजपा समर्थित मौलाना का आरोप भी झेलना पढ़ता है। विधानसभा सत्र के कारण प्रदेश सरकार और प्रशासन अलर्ट मोड में है। राजधानी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की लोकप्रिय सरकार है।किसी को भी कानून व्यवस्था तोड़ने की इजाजत नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार जिला प्रशासन के संपर्क में है और स्थिति नियंत्रण में है।
फतेहपुर के जिलाधिकारी रवींद्र सिंह ने कहा कि अभी कानून व्यवस्था सामान्य है। लोग चले गए हैं। अभी हमारी प्राथमिकता है की लोगों में विश्वास हो। एसपी अनूप कुमार सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था अब सामान्य है। मौके पर पहुंचे डीएम और एसपी ने हिंदू पक्ष को समझाकर भेज दिया। जबकि मुस्लिम पक्ष के लोग खबर लिखने तक मौके पर हैं।बताते हैं कि सुबह विवाद तब बढ़ा जब हिंदूवादी संगठन के लोग बैरियर तोड़कर आगे बढ़ गए हैं। हालत को कंट्रोल करने में पुलिस प्रशासन के पसीने छूट गये। हिन्दू संगठन मकबरा को ठाकुर जी मंदिर बता रहा है। सोमवार की सुबह हिंदू संगठन के लोग पूजा-पाठ के लिए आगे बढ़े।यह खबर फैलते ही प्रशासन के हाथ-पांव फूल गये। हालात तनावपूर्ण हो गया। कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए घटना स्थल सदर कोतवाली के अबूनगर से लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। एहतियातन पूरे शहर में पुलिस-पीएसी की तैनाती कर दी गई है। हर गली और चौराहे पर सुरक्षा बलों की निगरानी है।
0 Comments