उप्र में 25 PPS अफसरों का तबादला...जाने किसको कहां मिली जिम्मेदारी !


लखनऊ। प्रदेश में शासन ने गुरुवार को 25 पीपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। पुलिस उपाधीक्षक डॉ अजय कुमार सिंह को अमेठी से कुशीनगर भेजा गया है। वहीं पुलिस उपाधीक्षक अरुण कुमार सिंह-ट को अमरोहा से महोबा भेजा गया है। पुलिस उपाधीक्षक शैलेन्द्र सिंह अभी तक अयोध्या में तैनात थे। अब इन्हें औरैया भेजा गया है। पुलिस उपाधीक्षक शक्ति सिंह को बदायूं से अमरोहा भेजा गया है। पुलिस उपाधीक्षक हरीश सिंह भदौरिया बागपत में तैनात थे। अब इन्हें पुलिस उपाधीक्षक (सुरक्षा) मथुरा की जिम्मेदारी दी गई है। सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गाजियाबाद में तैनात स्वतंत्र कुमार सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर बनाया गया है। गाजीपुर में तैनात पुलिस उपाधीक्षक बलराम को भदोही भेजा गया है। पुलिस उपाधीक्षक स्नेहा तिवारी को झांसी से चंदौली भेजा गया है।
कानपुर देहात में तैनात पुलिस उपाधीक्षक तनु उपाध्याय को सहायक सेनानायक, 37वीं वाहिनी पीएसी, कानपुर भेजा गया है। शिवाजी सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ से पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, उप्र, लखनऊ में जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस उपाधीक्षक आलोक सिंह-।। को मथुरा से बिजनौर भेजा गया है। प्रवीण मलिक को पुलिस उपाधीक्षक (सुरक्षा) मथुरा से पुलिस उपाधीक्षक, शाहजहांपुर भेजा गया है। पुलिस उपाधीक्षक रामसूरत सोनकर को प्रतापगढ़ से पुलिस उपाधीक्षक, यूपीपीसीएल, लखनऊ में जिम्मेदारी मिली है।
पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप सिंह चंदेल को सोनभद्र से अंबेडकरनगर भेजा गया है। पुलिस उपाधीक्षक सुधीर कुमार तोमर को पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, उप्र लखनऊ में जिम्मेदारी मिली ही। पुलिस उपाधीक्षक श्रेष्ठा को शामली से बागपत भेजा गया है। पुलिस उपाधीक्षक नीरज सिंह को सहारनपुर से पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, उप्र, लखनऊ में जिम्मेदारी दी गई है। सीतापुर में तैनात पुलिस उपाधीक्षक सुशील कुमार यादव को सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ में जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सहायक पुलिस आयुक्त (सुरक्षा), कमिश्नरेट वाराणसी में तैनात अमित कुमार श्रीवास्तव को पुलिस उपाधीक्षक, सहारनपुर बनाया गया है। गाजियाबाद में मंडलाधिकारी (वीके) के रूप में तैनात देवेंद्र कुमार-। को सहायक सेनानायक, 30वीं वाहिनी पीएसी, गोंडा भेजा गया है। पुलिस उपाधीक्षक भरत पासवान को औरैया से श्रावस्ती भेजा गया है।
पुलिस उपाधीक्षक प्रिता को बागपत से पुलिस उपाधीक्षक, पीटीएस, गोरखपुर में जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस उपाधीक्षक भरत कुमार सोनकर को बिजनौर से पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, उप्र, लखनऊ भेजा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में तैनात पुलिस उपाधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ में जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस उपाधीक्षक अंकित तिवारी को मुरादाबाद से पुलिस उपाधीक्षक, पीटीसी, सीतापुर भेजा गया है।

Post a Comment

0 Comments