केक काटकर मना वंचित अधिकार पार्टी का प्रथम स्थापना दिवस....वंचितों को न्याय दिलाने का लिया संकल्प!


आजमगढ़। गुरूवार को वंचित अधिकार पार्टी का प्रथम स्थापना दिवस केक काटकर कार्यकर्ताओं के बीच सेलीब्रेट किया गया। मुख्य अतिथि मनमोहन गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि वंचित शोषित समाज हमारी पार्टी से जुडे जिसको उसका हक एंव सम्मान पार्टी दिलाने का कार्य करेगी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रोफेसर डा० सोमनाथ गुप्त ने कहा कि आदिकाल से हमारा समाज लावारिस की तरह अपना जीवन व्यतीत कर रहा है। कोई भी पार्टी हमारे समाज की सुधि लेने वाला नहीं है। जिसको हम लोगो ने संज्ञान लिया और दल बनाया अब हमारे समाज की हिस्सेदारी सुनिश्चित होकर रहेगी। प्रदेश अध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने कहा कि जो भी कोई व्यक्ति चाहे जिस समाज/धर्म से हो अगर वह वंचित है तो हमारी पार्टी से जुड़े उसे हम न्याय अवश्य दिलायेगे। कार्यक्रम संयोजक राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास साहू ने कहा की आज पार्टी का स्थापना दिवस है। सभी कार्यकर्ता एंव सभी देशवासियो को हार्दिक शुभकामनाए, आने वाले पंचायत चुनाव एव विधान सभा चुनाव 2027 में पार्टी जनपद के सभी सीटांे पर चुनाव लडेगी। जिसके लिये कार्यकर्ता बहनो एंव भाईयो से अनुरोध है कि अभी से पार्टी को मजबूत करने की दृष्टि सभी कार्यकर्ताओ को तन.गन, धन, से लगने की आवश्यकता है। साहू जी ने आगे कहा कि पार्टी में अध्यक्ष होने के नाते यह घोषण करता है कि किसी भी कार्यकर्ता भईयो एंव बहनों को उत्पीड़न नहीं होने दिया जायेगा। इसके लिये पार्टी को सड़क पर निकलने की आवश्यकता पड़ी तो भी हम तैयार है। किसी भी किमत पर हम किसी के आगे नहीं झुकेगें और नहीं सहेंगे। इस अवसर पर अमरेश निषाद, एडवोकेट मिथिलेश गुप्ता, मोनिका सिंह राधठी पाण्येय, कंचन लता गौतम, अखिलेश अग्रहरि, दयानन्द मद्धेशिया, मनोज गुप्ता, अरून गुप्ता, लाला गुप्ता, सुनील सिंह पटेल, प्रद्युम्न गुप्ता, दुर्गा गुप्ता लाला गुप्ता, कंचन गुप्ता, गुलाब गुप्ता, जितेन्द्र गुप्ता, पवन मद्धेशिया, विशाल गुप्ता, ज्ञानेन्द्र यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments