आजमगढ़: युवक की हत्या के आरोप में तीन महिला सहित 7 गिरफ्तार...जहर देने का पत्नी ने लगाया था आरोप!


आजमगढ़। अहरौला पुलिस ने युवक की हत्या के मामले में तीन महिला सहित 7 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, सोमवार को अंजनी पाण्डेय पत्नी सुनील पाण्डेय निवासी ग्राम भोगइचा थाना अहरौला ने थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि रविवार को समय करीब शाम 5.30 बजे मेरे पति सुनील पाण्डेय घर से बाजार सामान लेने गये थे कि रास्ते मे जाते समय जब रामसकल पाण्डेय के दरवाजे के पास पहुंचे तो उनकी साइकिल की चैन उतर गई थी जिसे चढ़ा रहे थे तभी रामसकल व रामदरश पुत्रगण स्व0 राजाराम, रवि पाण्डेय, विशाल पाण्डेय, श्रवण पाण्डेय पुत्रगण रामसकल पाण्डेय व प्रियंका पुत्री रामशकल पाण्डेय व रामशकल की पत्नी व रामदरश की पत्नी कमलावती निवासीगण भोगईचा आये और मेरे पति को पकड़ कर घर के अन्दर ले गये मारा पीटा व कोई जहरीला पदार्थ खिला दिये जिससे मेरे पति के मुंह से झाग आ रहा था व नाक से खून आ रहा था जिन्हें जब अस्पताल ले जाया गया तो डाक्टर ने पति सुनील कुमार पाण्डेय उम्र 36 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। मंगलवार को थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर आरोपी रामसकल पाण्डेय पुत्र स्व0 राजाराम पाण्डेय निवासी भोगईचा, रामदरश पाण्डेय पुत्र स्व0 राजाराम पाण्डेय निवासी भोगईचा, रवि पाण्डेय उर्फ टी0टी0 पुत्र रामसकल पाण्डेय निवासी भोगईचा, विशाल पाण्डेय पुत्र रामसकल पाण्डेय निवासी भोगईचा, प्रियंका पुत्री रामशकल पाण्डेय, मंजू देवी पत्नी रामसकल निवासी भोगईचा व कमला देवी पत्नी रामदरश पाण्डेय को रेडहा मंदिर से गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर दिया।

Post a Comment

0 Comments