आजमगढ़। महाराणा प्रताप सेना की ओर से आयोजित होली मिलन एवं अभिनन्दन समारोह का आयोजन गरुड़ होटल के सभागार में रविवार को किया गया। सर्वप्रथम महाराणा प्रताप के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभांरभ किया गया। महाराणा प्रताप सेना परिवार की तरफ से भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह को अंगवस्त्रम, महाराणा प्रताप की प्रतिमा प्रदान कर राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने जोरदार स्वागत और अभिनन्दन किया। इसके बाद गुलाब की होली के बीच एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक, होली गीत प्रस्तुत कर कलाकार किरण तिवारी, राजेश रंजन आदि ने सुनाकर सभी में नई उमंग का संचार किया।
अपने स्वागत से अभिभूत नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कहा कि होली सामाजिक समरसता के साथ-साथ सनातन परंपरा की वह धरोहर है जिससे भक्ति प्रेम, आनंद और सद्भावना के सभी रंग मिले हुए है। उन्होंने कहाकि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सनातन को सुरक्षित करने में लगे हुई है उनके हाथों को मजबूत करने के लिए 2027 की तैयारी में अभी से जुट जाए और नये बदलाव का आगाज करना है। होली मिलन के आयोजक राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह बधाई के पात्र है।
वहीं पूर्व ब्लाक प्रमुख सौरभ सिंह बीनु ने कहा कि नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह को दूसरी बार भाजपा प्रदेश इकाई ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है इन्हें मजबूत करने के लिए हम सभी को एकजुट होकर सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास को गति देना होगा।
अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह ने कहाकि पर्व हमें नई ऊर्जा प्रदान करते है, इसी नई ऊर्जा के बीच नवागत जिलाध्यक्ष का भी होना बड़ा अनोखा संगम है। उन्होंने कहाकि संगठन नरौली तिराहे पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना को लेकर जो प्रयासरत है उसके लिए भाजपा जिलाध्यक्ष भी अपने स्तर से भी प्रयास करेंगे और समाज को नई राह दिखाने का कार्य करेंगे।
अन्य वक्ताओं में सेना के प.बंगाल प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह प्रधान, रामबचन सिंह, फौजदार सिंह आदि शामिल रहे.अध्यक्षता प्रभु नारायण प्रेमी एवं संचालन प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने किया।
इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह प्रधान, वीरभद्र सिंह, भागवत तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह, प्रवीण सिंह, मिथिलेश सिंह, दिनेश खंडेलिया, राजेश सिंह, अमलेश सिंह, चण्डिका नंदन सिंह, अच्युतानंद त्रिपाठी, दिनेश खंडेलिया, सुरेश सिंह, जय सिंह, शिवम सिंह, सुरेश सिंह, अंशुमन राय, महादेव यादव, राघवेन्द्र सिंह, अनिल राय, रामपलट विश्वकर्मा, बृजेश पांडेय, महादेव यादव, बलराम सिंह, महेन्द्र सिंह आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
0 Comments