आजमगढ़: राइस मिल संचालक के बेटों ने महिला पत्रकार को बंधक बनाकर की बदसलूकी... पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया!


आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र में स्थित एक राइस मिल में न्यूज़ कवरेज करने गई महिला पत्रकार को मिल मालिक के बेटों ने बंधक बनाकर बदसलूकी है। आरोप है कि उसके मोबाइल से सारे वीडियो फोटो डिलीट कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी है। महिला पत्रकार ने इस घटना की सूचना जहानागंज थाने में दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया है।
मिली जानकारी के अनुसार, जहानागंज के शेरपुर परसुपुर निवासी रामबली राम राइस मिल का संचालन करते हैं जिसकी देखरेख उनके दोनों लड़के संदीप राम व प्रदीप राम करते है। महिला पत्रकार का आरोप है कि उसे सूचना मिली कि राइस मिल पर अवैध धान का ट्रक आया है जिसकी जांच करने के लिए सप्लाई इंस्पेक्टर अतुल सिंह पहुंचने वाले जिसको कवरेज करने के लिए राइस मिल पहुंची थी। तभी उनके दोनों लड़के ने उसे 1 घंटे तक बंधक बनाए रखा इस दौरान उनलोग ने मेरे मोबाइल से सारे फोटो व वीडियो डिलीट कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी है। इस संबंध में जहानागंज थाना प्रभारी का कहना है इस मामले की जानकारी है दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments