आजमगढ़। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का अनुसांगिक संगठन सहकार भारती जो सहकारिता के क्षेत्र में कार्य करता है। उत्तर प्रदेश का पांचवा प्रांतीय अधिवेशन बड़ा भक्त माल छावनी अयोध्या में संपन्न हुआ। जिसमें सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनानाथ ठाकुर व इफको के निदेशक उदयशंकर अवस्थी के साथ ही प्रदेश से विभिन्न पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग लिया। प्रांतीय सम्मेलन में कार्य सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए नए पदाधिकारी का चयन हुआ। जिसमें अरुण कुमार सिंह प्रदेश अध्यक्ष, अरविंद कुमार दुबे प्रदेश महामंत्री, करमवीर सिंह संगठन प्रमुख व विजय कुमार पांडेय सह संगठन प्रमुख को मनोनयन के साथ ही विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश पदाधिकारियों व सदस्यों को भी नामित किया गया। जिसमें आजमगढ़ से राजेंद्र पाठक को विभाग संयोजक, बृजेश सिंह पैक्स प्रकोष्ठ, शिव गोविंद सिंह को पुनः उपभोक्ता सह संयोजक व सुरेंद्र चौबे को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।
0 Comments