5 साल के मासूम की अपहरण के बाद हत्या, किडनैपर ने पानी में फेंका, इकलौते बेटे ने तड़प-तड़प कर तोड़ा दम!



आगरा। जिले के बरहन क्षेत्र के गांव अमानाबाद (कनराऊ) में शनिवार की शाम लापता हुए पांच साल के मयंक उर्फ मुन्नू की कुछ देर बाद ही हत्या हो गई थी। सोमवार को उसका शव घर से दो किलोमीटर दूर सहपऊ रजवाहा में मिला। पोस्टमार्टम में मौत का कारण डूबना आया है। माना जा रहा है कि अपहर्ता ने उसे पानी में फेंक दिया था। मासूम तैरना नहीं जानता था। उसने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। वारदात से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मासूम परिवार में इकलौता था। एक पड़ोसी युवक पर शक है। वह घर से गायब है। उसकी तलाश की जा रही है। गांव अमानाबाद (कनराऊ) निवासी संजय का बेटा मयंक उर्फ मुन्नू घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रहा था। घरवाले उस समय घबरा गए जब बेटा नजर नहीं आया। वे उसकी तलाश में जुट गए। हर तरफ बेटे को तलाशा मगर वह नहीं मिला। उसके साथ खेल रहे बच्चों को भी कुछ पता नहीं था। परिजन रात भर उसकी तलाश में भटके। पिता ने बरहन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। गुमशुदगी के बाद पुलिस मासूम की तलाश में जुट गई। परिवार के पास फिरौती का कोई फोन नहीं आया था। पुलिस समझ नहीं पा रही थी कि आखिर बालक को कौन ले गया। पुलिस ने परिजनों से बातचीत की। यह जानने का प्रयास किया कि किसी से कोई रंजिश तो नहीं है। किसी ने कोई धमकी तो नहीं दी थी। 24 घंटे में जब बालक का सुराग नहीं मिला तो पुलिस ने गुमशुदगी को अपहरण के मुकदमे में तब्दील कर लिया। सर्विलांस टीम को लगाया गया। डाग स्क्वाड भी बुलाया गया। सोमवार की सुबह उस समय कोहराम मच गया जब बालक का शव सहपऊ रजवाहे में मिला। बच्चे के गले पर निशान था। कान भी कटा हुआ था। उस समय शव देखकर यह लगा कि बेरहमी से हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह डूबना आई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस अंदाजा लगा रही है कि बालक को जिंदा ही पानी में फेंका गया था। कान किसी जलीय जीव ने खाया होगा। सूचना पर डीसीपी पश्चिम सोनम कुमार, एसीपी एत्मादपुर पियूष कांत राय जांच करने पहुंचे। घरवालों ने एक युवक पर शक जताया है। पुलिस जांच कर रही है। मासूम मुन्नू की हत्या से परिवार में कोहराम मचा है। मुन्नू की मां बार-बार बेसुध हो रही है। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर मासूम की हत्या का करने का शक जाहिर किया है। पड़ोस में रहने वाला यह युवक रविवार सुबह से ही लापता है। पुलिस ने युवक के घर में ताला लगा दिया है। उसकी खोजबीन की जा रही है। उसके परिजन भी घर से फरार है। मुन्नु के पिता संजय उर्फ गोविंदा ने बताया कि 10 दिन पहले उनका पड़ोसी युवक से विवाद हो गया था। तब उसने गाली-गलौज करते हुए परिवार का नामोनिशान मिटाने की धमकी दी थी। मुन्नू के दादा सूबेदार ने बताया कि यह युवक विवाद के दौरान लगातार परिवार को खत्म करने की धमकी दे रहा था। दो बहनों के बीच इकलौता भाई था मुन्नूमुन्नू की हत्या से परिवार में कोहराम मचा है। मां लता बार-बार बेहोश हो रही है। किसान संजय कुमार उर्फ गोविंद के तीन बच्चे हैं। नौ और छह साल की दो बच्चियां हैं। एक बेटा मुन्नु सबसे छोटा था। संजय ने बताया कि उनका बेटा मुन्नू उर्फ मयंक नर्सरी का छात्र था। शनिवार शाम सड़क पर खेलने चला गया था। साथ में अन्य बच्चे भी खेल रहे थे। अन्य बच्चे तो घर लौट गए। मगर, मुन्नू नहीं लौटा। देर रात तक उसकी तलाश की गई। मगर कोई सुराग नहीं लगा। फिर पुलिस को सूचना दी गई।

Post a Comment

0 Comments