PM आवास का पैसा मिलते ही 11 महिलाएं प्रेमी संग फरार...दूसरी किस्त पर रोक लगाने की पीड़ित पतियों ने लगाई गुहार!


लखनऊ। उत्तर प्रदेश से हैरान कर देने वाली खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के निचलौल ब्लॉक के 9 गांवों से 11 महिलाएं पीएम आवास की पहली किस्त खाते में आते ही अपने पतियों को छोड़ कर प्रेमियों संग फरार हो गई हैं। जैसे ही ये बात फैली लोग हैरान हो गए। सोशल मीडिया पर इसे लेकर मीम बन रहे हैं। लोग इस मामले पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं, पीड़ित पतियों ने ब्लॉक के उच्चाधिकारियों से मिलकर पूरी कहानी बताई और महिलाओं पर कार्रवाई करने की मांग की। एक ही ब्लॉक से इस तरह के कई मामलों के आने से प्रशासन भी हैरान है। पीड़ित पति उच्चाधिकारियों से मिलकर गुहार लगा रहे हैं कि इस मामले की जांच हो। लेकिन उससे पहले पीएम आवास की दूसरी किस्त उनके खाते में जाने से रोका जाए।

इंडिया टुडे ग्रुप की एक वेबसाइट पर छपी रिपोर्ट के अनुसार, पीएम आवास के लिए पैसे मिलने के बाद भी जब घर नहीं बने तो विभाग सक्रिय हो गया है और ब्लॉक के सभी गांवों में जांच शुरू कर दी है। वहीं पीड़ितों के घर वालों को अब डर सता रहा है कि कहीं रिकवरी के लिए नोटिस में उनका नाम ना आ जाए। आपको बता दें, डीएम अनुनय झा इस मामले पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।

एक ही ब्लॉक के 9 गावों की 11 महिलाओं के इस तरह से फरार होने पर लोगों को किसी साजिश का भी शक हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस मामले में तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं। कुछ लोग पोस्ट कर रहे हैं कि क्या ये सबकुछ पहले से प्लान था। लोग इस मामले की जांच चाहते हैं, ताकि ये पता चल सके कि मामला जैसा दिख रहा है क्या वैसा ही है या फिर इसके पीछे प्रेम प्रसंग की जगह कुछ और ही लोचा है। जो भी हो, इस मामले के सामने आने के बाद महाराजगंज जिले की चर्चा पूरे देश में है और लोग अब इस मामले से जुड़ी सभी जानकारियां चाहते हैं।

Post a Comment

0 Comments