लखनऊ। यूपी की सियासत से हलचल मचाने वाली खबर सामने आई है। सूत्रों का दावा है कि राजा भैया और समाजवादी पार्टी में गठबंधन की बातचीत चल रही है। सूत्रों के मुताबिक़ 5 सीट पर बातचीत चल रही है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल राजा भैया से मिले। हालांकि अभी तक दोनों पक्षों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। पिछले करीब 3 दशक से कुंडा से निर्दलीय चुनाव जीत रहे राजा भैया ने साल 2022 के विधानसभा चुनाव में किसी राजनीतिक दल के टिकट पर चुनाव लड़ा थाफ साल 2022 का चुनाव कुंडा विधायक ने जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के टिकट पर लड़ा। राजा भैया ही इस पार्टी के अध्यक्ष भी हैं। यूपी विधानसभा में फिलहाल 2 विधायक इस पार्टी से हैं। एक विधायक खुद राजा भैया हैं और दूसरे विधायक विनोद सोनकर हैं। वह राज्य की बाबागंज विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।
0 Comments