आजमगढ़। जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने सोमवार को दो दर्जन से ज्यादा निरीक्षक व उप निरीक्षकों का कार्यक्षेत्र बदल दिया है। थानाध्यक्ष अतरौलिया सविन्द्र राय को लाइन हाजिर कर दिया गया। जबकि उनके स्थान पर कंधरापुर थानाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है। मीडिया को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने निरीक्षक राजीव कुमार मिश्र को प्रभारी निरीक्षक देवगांव से महराजगंज, निरीक्षक विनय कुमार मिश्र को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक देवगांव, निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता को महराजगंज से जहानागंज, निरीक्षक राकेश कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक जहानागंज से प्रभारी निरीक्षक कंधरापुर, निरीक्षक सुदेश कुमार सिंह को मेहनाजपुर से प्रभारी निरीक्षक मेहनाजपुर भेजा है। जबकि निरीक्षक रामकवल यादव को पुलिस लाइन से नि.अप महराजगंज, निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार दूबे को पुलिस लाइन से नि.अप जहानागंज, उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार मिश्र को वाचक पु.अ से वाचक पु.अ प्रभारी डीसीआबी, उप निरीक्षक बहमदीन पांडेय को प्रभारी मीडिया सेल से पीआरओ द्वितीय, उप निरीक्षक नरेन्द्र विक्रम सिंह मीडिया सेल से प्रभारी मीडिया सेल, उप निरीक्षक रतन कुमार सिंह को सिधारी से प्रभारी चौकी बोगरिया थाना तरवां, उप निरीक्षक मान सिंह को पुलिस लाइन से सिधारी, उप निरीक्षक मुरारी मिश्रा को देवगांव से वरिष्ठ उप निरीक्षक देवगांव, उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह को तरवां से वरिष्ठ उप निरीक्षक तरवां, उप निरीक्षक वीरेन्द्र यादव को मेंहनगर से मेहनगर का वरिष्ठ उप निरीक्षक, उप निरीक्षक सुरेश सिंह यादव को मुबारकपुर से वरिष्ठ उप निरीक्षक मुबारकपुर, उप निरीक्षक मिथिलेश कुमार को गंभीरपुर से वरिष्ठ उप निरीक्षक गंभीरपुर, उप निरीक्षक शैलेश कुमार यादव को महराजगंज से वरिष्ठ उप निरीक्षक महराजगंज, उप निरीक्षक योगेन्द्र प्रसाद यादव को बिलरियागंज से वरिष्ठ उप निरीक्षक बिलरियागंज, उप निरीक्षक नवनीत सिंह को फूलपुर से वरिष्ठ उप निरीक्षक फूलपुर, उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह को दीदारगंज से वरिष्ठ उप निरीक्षक दीदारगंज, उप निरीक्षक रत्नेश दूबे को पुलिस लाइन से कप्तानगंज, उप निरीक्षक संजय कुमार सिंह को देवगांव से वरिष्ठ उप निरीक्षक तहबरपुर, उप निरीक्षक हृदयानन्द पाठक को जहानागंज से वरिष्ठ उप निरीक्षक जहानागंज, उप निरीक्षक हीरेन्द्र प्रताप सिंह को अतरौलिया से वरिष्ठ उप निरीक्षक अतरौलिया, उप निरीक्षक कुलदीप सिंह को अहरौला से वरिष्ठ उप निरीक्षक अहरौला, उप निरीक्षक मुहम्मद सैफ को पुलिस लाइन से सिधारी व उप निरीक्षक रवीन्द्र नाथ पांडेय को पुलिस लाइन से सिधारी भेजा गया है।
0 Comments