Azamgarh: फर्जी गोल्ड लोन कराने वाले बदमाशों को दबोचने वाले टीम पर एसपी मेहनबान...इस आरक्षी को मिला सर्वेश्रेष्ठ महिला पुलिस कर्मी का दर्जा!



आजमगढ़। जिले के कई थानों में फजी गोल्ड लोन कराने वाले बदमाशों को दबोचने वाले टीम को पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने नगद पुरस्कार व प्रशस्ति देकर सम्मानित किया है। वहीं नागरिक सेवाओं में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सीसीटीएनएस सेलको नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया है। इसी क्रम में हत्या के आरोपी के गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाने वाली महिला आरक्षी को सर्वेश्रेष्ठ महिला पुलिस कर्मी का दर्जा देकर सम्मानित किया है। पुलिस के अनुसार, मुबारकपुर, कंधरापुर व थाना कोतवाली पर फर्जी गोल्ड लोन कराने वाले अभियुक्तों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत था, विवेचना के दौरान अन्तर्प्रान्तीय फर्जी गोल्ड लोन कराने वाले 4 सदस्यों का नाम प्रकाश आये आरोपी राजाराम तिवारी पुत्र चन्द्रिका प्रसाद तिवारी निवासी पल्टी जोत थाना परशुरामपुर जनपद बस्ती, विजय प्रताप वर्मा पुत्र चन्द्रिका प्रसाद निवासी परसहवा बैजलपुर थाना परशुरामपुर जनपद बस्ती, रमेश कुमार वर्मा पुत्र तिलकराम वर्मा निवासी मिसरौलिया धीरा थाना परशुरामपुर जनपद बस्ती व सुनील कुमार वर्मा उर्फ पप्पू सोनार पुत्र स्व0 बब्बन प्रसाद निवासी जापलीनगंज थाना कोतवाली जनपद बलिया के पास से सोने के आभूषण (कीमत लगभग 12 लाख रूपये) 15 जनवरी को अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर शुभम अग्रवाल के कुशल पर्यवेक्षण में पुलिस संयुक्त टीम (थाना मुबारकपुर, कोतवाली, स्वाट व सर्विलांस) बरामदगी कर गिरफ्तारी करते हुए जेल भेजा गया था।

शनिवार को पुलिस अधीक्षक़ अनुराग आर्य ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल, क्षेत्राधिकारी सदर शुभम अग्रवाल, स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी, उप निरीक्षक संजय सिंह, उप निरीक्षक सुरेश सिंह, कांस्टेबिल सोनू यादव, कांस्टेबिल कलामुद्दीन थाना मुबारकपुर, उ0नि0 लालबहादुर बिन्द, कांस्टेबिल अभय कुमार सिंह, कांस्टेबिल शैलेन्द्र प्रसाद थाना कोतवाली आजमगढ़, मुख्य आरक्षी अमित सिंह, मुख्य आरक्षी पवन यादव, मुख्य आरक्षी धर्मेन्द्र यादव, कांस्टेबिल अरूण पाण्डेय, कांस्टेबिल सुनील प्रजापति, कांस्टेबिल अवनीश सिंह, स्वाट टीम जनपद आजमगढ़ व मुख्य आरक्षी संजय सिंह, मुख्य आरक्षी चन्द्रमा मिश्रा सर्विलांस सेल को नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।

नागरिक सेवाओं में प्रदेश में प्रथम स्थान

तकनीकी सेवाए मुख्यालय द्वारा विभागीय स्तर से प्रदान की जा रही जनहित गारण्टी अधिनियम 2011 में अभिसूचित गृह विभाग से सम्बन्धित नागरिक सेवाओं यथा चरित्र सत्यापन, किरायेदारी सत्यापन, कर्मचारी सत्यापन एवं घरेलू सहायता सत्यापन का तत्समय शत प्रतिशत निस्तारण कर माह दिसम्बर 2023 में जनपद आजमगढ़ द्वारा प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। एसपी ने नागरिक सेवाओं में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सीसीटीएनएस सेल के कम्प्यूटर आपरेटर आशीष पाण्डेय, (डी0सी0) प्रभारी, कम्प्यूटर आपरेटर गौरव कुमार, व आलोक कुमार को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।

सर्वेश्रेष्ठ महिला पुलिस कर्मी का मिला दर्जा

वहीं हत्या के आरोपी के गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाने वाली महिला आरक्षी को सर्वेश्रेष्ठ महिला पुलिस कर्मी का दर्जा देकर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। दरअसल, कप्तानगंज थाने पर पंजीकृत हत्या के मामले में आरोपी राजन सिंह पुत्र भानू प्रताप सिंह निवासी धन्धारी थाना कप्तानगंज, जो रोडवेज बस से अम्बेडकरनगर की तरफ जाते समय महिला आरक्षी अंशिका श्रीवास्तव के द्वारा उसी बस में सफर करते समय सोशल मीडिया पर वायरल फोटो से आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी में अहम भूमिका गयी, जिससे थानाध्यक्ष कप्तानगंज द्वारा आरोपी राजन सिंह की गिरफ्तारी कर जेल भेजा गया। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा कैम्प कार्यालय में हत्या के आरोपी के गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाने वाली महिला आरक्षी अंशिका श्रीवास्तव को वर्ष 2023 के जनपद आजमगढ़ की सर्वेश्रेष्ठ महिला पुलिस कर्मी का दर्जा देकर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

Post a Comment

0 Comments