सर्जन ऑफ इंडिया से सम्मानित हुए विधायक डॉ एच एन सिंह पटेल...नामचीन 7 देशों के चुनिंदा सर्जन को मिला फेलोशिप प्रमाण पत्र!



फहद खान/आजमगढ़। सगड़ी विधानसभा के समाजवादी पार्टी के विधायक डॉ एचएन सिंह पटेल को ‘फेलो ऑफ द एसोसिएशन ऑफ सर्जन ऑफ इंडिया’ से 83वें द एसोसिएशन ऑफ़ सर्जन ऑफ़ इंडिया के द्वारा विशाखापट्टनम में समारोह पूर्वक फेलोशिप व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम करीब 4 बजे 83 वें एसोसिएशन ऑफ सर्जन ऑफ़ इंडिया काँफ्रेंस विशाखापत्तनम में आयोजित हुई जिसमें भारत के साथ विश्व के नामचीन 7 देशों के चुनिंदा सर्जन को फेलोशिप प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है। एसोसिएशन ऑफ सर्जन ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष डॉ संजय कुमार जैन व डॉक्टर प्रोबाल नियोगी उपाध्यक्ष के द्वारा सगड़ी के विधायक डॉ एचएन सिंह पटेल को फेलोशिप व प्रमाण पत्र देकर विशाखापट्टनम में सम्मानित किया गया। डॉ एच एन सिंह पटेल सगड़ी के वर्तमान विधायक व एक प्रसिद्ध सर्जन हैं जिनके द्वारा अब तक लगभग 8 हजार से ज्यादा मरीजों की सर्जरी कर चुके हैं। बातचीत के दौरान सगड़ी विधायक ने बताया कि यह मेरे लिए गर्व का विषय है। मैंने हमेशा गरीबों की मदद करने के लिए प्रयास किया है। उनका निशुल्क इलाज आज भी करता चला आ रहा हूं, आगे भी यह सेवा जारी रहेगी। वहीं सगड़ी विधायक को विश्व की दूसरी सबसे बड़ी संस्था के द्वारा सम्मानित करने पर सैकड़ो की संख्या में लोगों ने बधाई दी व सर्जन ऑफ इंडिया से नवाजे जाने पर सगड़ी के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे व क्षेत्र में हर्ष का माहौल है सगड़ी में प्रशंसको में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

Post a Comment

0 Comments