ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन फूलपुर ब्लाक के अध्यक्ष बने राजेंद्र प्रसाद... जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारियों का हुआ चयन!



मुन्ना पांडे/फूलपुर। स्थानीय ब्लाक परिसर के क्षेत्र पंचायत सभागर में मंगलवार को दिन करीब 12 बजे ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद राय की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के ब्लाक इकाई संगठन के पदाधिकारियों का गठन किया गया। बैठक में सर्व सम्मति से अध्यक्ष पद पर राजेंद्र प्रसाद, मंत्री अशोक कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अभिमन्यु यादव, उपाध्यक्ष अरविन्द यादव व जिला प्रतिनिधि के रुप में सुनील कुमार गोंड़ का चयन किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद राय ने समस्त पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन की मजबूती के लिए जोर दिया। इस अवसर पर हेमंत श्रीवास्तव, गौरव यादव, अभिषेक त्रिपाठी अनूप मौर्या, सन्देश कुमार, बृजेश यादव, शालेंद कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments