Azmagarh: सचिव पर मुकदमे से नाराज प्रधानसंघ का निंदा प्रस्ताव... प्रशासन से की फर्जी मुकदमा हटाए जाने की मांग!



आजमगढ़। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के तहबरपुर विकासखंड में प्रधान संघ ने आपात बैठक कर एक अधिवक्ता द्वारा सचिव पर मुकदमा दर्ज कराए जाने के विरोध में निंदा प्रस्ताव पास किया। बैठक में प्रधान संघ का कहना था कि बीते 27 सितंबर को अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार द्वारा फर्जी कार्य का दबाव सचिव दुर्ग विजय पर बनाया गया फिर अधिवक्ता द्वारा सचिव से बहुत ही अभद्र व्यवहार किया गया और 13 अक्टूबर को सचिन दुर्ग विजय व अन्य के विरुद्ध अतिवक्ता संघ के दबाव में आकर प्रशासन द्वारा फर्जी एफआईआर कर दिया गया। उपरोक्त दोनों प्रस्ताव के लिए आज प्रधान संघ के पदाधियों की बैठक कर इसकी निंदा की गई एवं प्रशासन से मांग की गई कि फर्जी एफआईआर तत्काल हटा जाए ताकि शासन का कार्य सुचारू रूप से निष्पादन किया जा सके, नहीं तो फर्जी कार्य करने वाले ऐसे व्यक्तियों का हौसला बढ़ेगा एवं बार-बार शासन के कार्य में गतिरोध पैदा होगा। प्रधान संघ का कहना था कि यदि भविष्य में फर्जी एफआईआर नहीं हटाया गया तो तहबरपुर विकासखंड के समग्र प्रधान सरकारी कार्यों के सहयोग में बहिष्कार कर सकते हैं। इस बैठक में प्रधान संतोष यादव, मोती यादव, दिनेश चंद्र यादव, रेखा चौहान, उमाशंकर यादव, संजय कुमार, अरविंद कुमार, धर्मेंद्र कुमार, राकेश उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में कई गांव के प्रधान उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments